Previous बाचिकायकद बसवण्णा की पत्नी काळव्वे गुरु बसवण्णा Next

बालसंगय्या

पूर्ण नाम: बालसंगय्या
वचनांकित : अप्रमाण कूडलसंगम देव

इस वचन के अनुभाव का अर्थ
सारे वेदागम-शास्त्र-पुराणों में है देखो।
इस वचन के अनुभाव में जो अर्थ नहीं है
सारे वेदागम-शास्त्र-पुराणों मे भी नहीं है, देखो।
इस वचन के अनुभाव का अर्थ
सारे वेदागम-शास्त्र-पुराणों की पहूँच के भी बाहर है, देखो।
इस वचन के अनुभाव का अर्थ
सकल वेदागम-शास्त्र-पुराणातीत है देखो,
अप्रमाण कूडलसंगम देव। /2441 [1]

बालसंगय्या (बसवोत्तर युग के) बाल संगय्या बसवोत्तर युग के महत्वपूर्ण वचनकार हैं। ये शायद तोंटद सिद्धलिंगयति से पूर्व के रहे होंगे। इनके जीवन के बारे में कोई जानकारी नहीं। इनका मूलनाम 'अप्रमाणदेव' है।

पत्थर का भगवान्‌ भगवान्‌ नहीं,
मिट्टी का भगवान्‌ भगवान्‌ नहीं,
काष्ट का भगवान्‌ भगवान्‌ नहीं,
पंचलोह में निर्मित भगवान्‌ भगवान्‌ नहीं,
सेतु रामेश्वर, गोकर्ण,काशी, केदार
इत्यादि अष्टाषष्ठी कोटि पुण्य क्षेत्रों के
भगवान्‌ भगवान्‌ नहीं,
अपने आप को स्वयं जानकर, यह जानने से स्वयं कौन है
स्वयं ही भगवान्‌ है देखो
अप्रमाण कूडलसंगम देव। /2444 [1]

ब्रह्मा देव नहिं, विष्णु देव नहिं, रुद्र देव नहिं,
ईश्वर देव नहिं, सदाशिव देव नहिं,
सहस्रशिर, सहस्राक्ष, सहस्रपाद वाले विराटपुरुष देव नहिं,
विश्वतोमुख, विश्वतोचक्षु, विश्वतोबाहु
विश्वतोपाद वाले परमपुरुष देव नहीं,
सहज निरालंब ही स्वयं है ऐसा समझनेवाले महाशरण स्वयं ही देव है
हे अप्रमाण कूडलसंगम देव। /2453 [1]

अप्रमाणदेव की कृति है ‘सकलागम शिखामणी' । इसमें ‘अप्रमाण कूडलसंदमदेव' अंकित से रचे हुए 920 वचन संकलित हैं। यह एक शुद्ध तात्विक शास्त्र कृति है। चेन्नबसवादि के बताये लिंगायत धर्म तत्त्वों को व्यवस्थित रूप में प्रतिपादित करना ही इस कृति का परम उद्देश्य है। सृष्टि की उत्पत्ति से लेकर लिंगांग सामरस्य तक के विषय यहाँ उपशीर्षकों में अभिव्यक्त है। अप्रमाणदेव एक ख्यात पंडित और श्रेष्ठ अनुभावी थे इस बात के प्रमाण के रूप में ये वचन हैं।

References

[1] Vachana number in the book "VACHANA" (Edited in Kannada Dr. M. M. Kalaburgi), Hindi Version Translation by: Dr. T. G. Prabhashankar 'Premi' ISBN: 978-93-81457-03-0, 2012, Pub: Basava Samithi, Basava Bhavana Benguluru 560001.

सूची पर वापस

*
Previous बाचिकायकद बसवण्णा की पत्नी काळव्वे गुरु बसवण्णा Next